नियम और शर्तें
अंतिम अपडेट: नवंबर 2026
कोटेशन और बुकिंग
इस वेबसाइट पर दी गई क़ीमतें शुरुआती क़ीमतें हैं। आपकी अंतिम क़ीमत अलग से बताई जाती है क्योंकि यह तारीख़, होटल, गाड़ी और ग्रुप के आकार पर निर्भर करती है। बुकिंग तब पक्की होती है जब हम लिखित में (WhatsApp या ईमेल पर) पुष्टि करते हैं और तय एडवांस मिल जाता है।
कैंसलेशन और रिफ़ंड
कैंसलेशन शुल्क इस पर निर्भर है कि आप यात्रा की तारीख़ से कितने दिन पहले कैंसल करते हैं और कौन-से होटल व गाड़ी पहले से बुक हो चुके हैं। आपकी यात्रा की कैंसलेशन शर्तें भुगतान से पहले बुकिंग कन्फ़र्मेशन के साथ लिखित में दी जाती हैं।
दर्शन, परमिट और मौसम
दर्शन की व्यवस्था उस दिन के मंदिर नियमों के अनुसार होती है। परमिट (जैसे रोहतांग पास) सरकार जारी करती है, और पहाड़ों की योजना मौसम व सड़क के हालात से बदल सकती है। हम हमेशा सबसे अच्छा उपलब्ध विकल्प देते हैं।
यात्रा दस्तावेज़
यात्रियों के पास वैध फ़ोटो ID होना ज़रूरी है। नेपाल के लिए भारतीय नागरिकों को वैध पासपोर्ट या वोटर ID चाहिए।
संपर्क
Yatra360 · अंकुर उपाध्याय · +91 8860470050 · upadhyayankur162@gmail.com